विटामिन-डी सेहत के लिए जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
विटामिन-डी की कमी पड़ सकती है भारी
विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के अवशोषण में भी मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं।
- इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम, मांसपेशियों की कार्यक्षमता के लिए भी जरूरी है।
- लंबे समय तक इसकी कमी रहने पर ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों की कमजोरी, फ्रैक्चर का बढ़ता खतरा और बच्चों में रिकेट्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- कुछ अध्ययनों में इसकी कमी को मानसिक स्वास्थ्य, इम्युनिटी और कुछ दीर्घकालिक बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है।
डॉक्टर कहते हैं, अच्छी बात यह है कि समय रहते इस कमी की पहचान कर ली जाए तो इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। संतुलित आहार, धूप में समय बिताना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स की मदद से विटामिन-डी के स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। इसलिए अगर शरीर बार-बार कोई संकेत दे रहा है, तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय उसकी वजह जानना ज्यादा समझदारी होगी।