विटामिन डी की कमी के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
जीभ या मुंह में जलन की समस्या
मायो क्लिनिक द्वारा साल 2017 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-डी की कमी लोगों में बर्निंग माउथ सिंड्रोम (बीएमएस) का कारण बन सकती है। अध्यनकर्ताओं के अनुसार आमतौर पर होंठ या जीभ में जलन या दर्द, सूखापन या सुन्न हो जाने की समस्या को विटामिन डी की कमी का संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को खाने में काफी कष्ट भी हो सकता है। कुछ लोगों को जीभ की संवेदनशीलता से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। यदि आपको भी इस तरह के लक्षणों का अनुभव होता है तो सावधान हो जाइए।