विटामिन-डी की कमी का सेहत पर असर
- फोटो : Amarujala.com/AI
विटामिन-डी, प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी
शोधकर्ताओं ने पाया है कि पुरुष प्रजनन तंत्र के कई ऊतकों में विटामिन-डी रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं, जो संकेत देते हैं कि यह विटामिन प्रजनन कार्यों में भूमिका निभा सकता है।
- पर्याप्त विटामिन-डी स्तर वाले पुरुषों में स्पर्म की गतिशीलता और गुणवत्ता बेहतर देखी जाती है।
- स्पर्म की गतिशीलता गर्भधारण के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि स्वस्थ स्पर्म को अंडाणु तक पहुंचना होता है।
- विटामिन-डी और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बीच संबंध देखा गया है। टेस्टोस्टेरोन पुरुष यौन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता का प्रमुख हार्मोन है।
हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, केवल विटामिन-डी की कमी को बांझपन का अकेला कारण नहीं माना जा सकता। उम्र, धूम्रपान, मोटापा, मधुमेह, हार्मोनल समस्याएं और जीवनशैली जैसे कई अन्य कारक भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं।