फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamin D Deficiency: विटामिन डी की कमी से शरीर में दिखते हैं ये 8 संकेत, ज्यादातर लोग करते हैं नजरअंदाज

Wed, 11 Mar 2026 07:20 PM IST
Shikhar Baranawal हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Signs of Low Vitamin D in Adults: विटामिन डी की कमी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं तो और कई ऐसी समस्याओं का सामना करते हैं, जिसे कुछ लोग उम्र बढ़ने के लक्षण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आइए विटामिन डी के कुछ प्रमुख लक्षणों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
विटामिन-डी - फोटो : Adobe Stock
Bone And Joint Pain Causes: विटामिन डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है जो हमारे शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती, रोग प्रतिरोधक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक हमारे देश की एक बड़ी आबादी इस विटामिन डी की कमी से जूझ रही है, जिसका मुख्य कारण बदलती जीवनशैली की वजह से धूप का एक्सपोजर कम होना है। 

विटामिन डी की कमी शरीर के लिए 'साइलेंट अलार्म' की तरह काम करती है, लेकिन इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि अक्सर लोग इन्हें रोजमर्रा की थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर इस कमी को समय पर पूरा न किया जाए, तो यह ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग और गंभीर कमजोरी का कारण बन सकता है। इसलिए आइए इस लेख में विटामिन डी के कमी के कुछ संकेतों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
1. मांसपेशियों और हड्डियों में लगातार दर्द
विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी है, तो हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिससे पीठ, घुटनों और कूल्हों में लगातार हल्का दर्द बना रहता है। मांसपेशियों में बेवजह खिंचाव और कमजोरी महसूस होना भी इसका एक प्रमुख शुरुआती संकेत है, जिसे अक्सर लोग उम्र बढ़ने का असर मान लेते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: रात में बार-बार जागता है बच्चा? बच्चों की डॉक्टर ने सुझाया 'रामबाण' उपाय
 
विज्ञापन

3 of 10
थकान - फोटो : Freepik
2. हर वक्त थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना
अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ पर्याप्त नींद लेते हैं उसके बाद भी उन्हें सुबह उठने के बाद थकान महसूस होती है। विटामिन डी कोशिकाओं के भीतर माइटोकॉन्ड्रिया (कोशिका का पावरहाउस) की कार्यक्षमता को बढ़ाता है।  इसकी कमी होने पर शरीर एनर्जी का मैनेजमेंट नहीं कर पाता, जिससे व्यक्ति को दिन भर भारीपन और सुस्ती महसूस होती है। रिसर्च के अनुसार, विटामिन डी के कम स्तर और थकान के बीच गहरा संबंध है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: भोजन के बाद आलस आता है तो डॉक्टर ने सुझाया ये टिप्स, आज से ही करें पालन

4 of 10
बुखार - फोटो : Adobe Stock
3. बार-बार बीमार पड़ना (कमजोर इम्यूनिटी)
विटामिन डी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली का मुख्य रक्षक है। यह शरीर को इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है।  अगर आप बार-बार सर्दी, जुकाम या फ्लू के शिकार हो रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है, जिसका मूल कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 10
बुखार - फोटो : Adobe Stock
4. घाव भरने में देरी होना
सर्जरी या चोट लगने के बाद यदि घाव बहुत धीरे-धीरे भर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। विटामिन डी शरीर में नए ऊतकों के निर्माण और सूजन को नियंत्रित करने की प्रक्रिया को गति देता है।

इस विटामिन की कमी से शरीर की रिपेयरिंग प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और चोट को ठीक होने में सामान्य से अधिक समय लगता है।

 
विज्ञापन

6 of 10
स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com
5. अवसाद और उदासी
मस्तिष्क के उन हिस्सों में विटामिन डी रिसेप्टर्स मौजूद होते हैं जो हमारे मूड को नियंत्रित करते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि विटामिन डी की कमी से 'सेरोटोनिन' (हैप्पी हार्मोन) का लेवल गिर जाता है, जिससे बेवजह उदासी, चिंता और डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। अक्सर इसे सिर्फ मानसिक समस्या माना जाता है, जबकि इसका कारण शारीरिक पोषक तत्व की कमी होता है।

 
विज्ञापन

7 of 10
बालों के झड़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
6. बालों का झड़ना
जब शरीर में विटामिन डी की भारी कमी होती है, तो हेयर फॉलिकल्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। विशेष रूप से महिलाओं में बालों का तेजी से गिरना या एलोपेसिया जैसे लक्षणों का सीधा संबंध विटामिन डी की कमी से पाया गया है। अगर बालों के महंगे ट्रीटमेंट काम नहीं कर रहे, तो एक बार विटामिन डी लेवल जरूर चेक कराएं।

 

8 of 10
उमस वाली गर्मी - फोटो : Adobe Stock
7. अधिक पसीना आना और त्वचा का रंग फीका पड़ना
विटामिन डी की कमी का एक विचित्र लेकिन सटीक लक्षण है माथे पर बहुत अधिक पसीना आना। डॉक्टर अक्सर नवजात शिशुओं और वयस्कों में अत्यधिक पसीने को विटामिन डी की कमी के शुरुआती जांच के रूप में देखते हैं। इसके अलावा विटामिन डी की कमी से त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है, क्योंकि यह स्किन सेल्स के पुनर्जनन के लिए जरूरी है।

 

9 of 10
दांतों की समस्या - फोटो : Adobe Stock
8. मसूड़ों से खून आना और दांतों की समस्या
दांतों की मजबूती के लिए भी विटामिन डी उतना ही जरूरी है जितना कैल्शियम। इसकी कमी मसूड़ों में सूजन और खून आने का कारण बन सकती है। दांतों में संवेदनशीलता और बार-बार होने वाली कैविटी भी शरीर में विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करती है, जिसे अक्सर लोग सिर्फ ओरल हाइजीन से जोड़कर देखते हैं।

 
विज्ञापन

10 of 10
मशरूम खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
कैसे करें इस कमी को पूरा?
विटामिन डी की कमी को दूर करने का सबसे आसान और प्राकृतिक तरीका रोजाना 15-20 मिनट सुबह की गुनगुनी धूप लेना है।  इसके अलावा डाइट में फैटी फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध शामिल करें। हालांकि, गंभीर कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स लेना ही सबसे बेहतर विकल्प है। हेल्थ एक्सपर्ट् के मुताबिक साल में एक बार अपना विटामिन डी टेस्ट जरूर कराना चाहिए।

स्रोत और संदर्भ
Vitamin D Deficiency

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें