बच्चों की सेहत पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत
- फोटो : Freepik.com
शिशु मृत्यु दर में सुधार
रिपोर्ट के अनुसार भारत की शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) 2023 में घटकर 25 प्रति हजार जन्म हो गई, जबकि 2022 में यह 26 थी। ग्रामीण इलाकों में यह दर अब भी 28 है, जबकि शहरी इलाकों में 18 है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आईएमआर सबसे अधिक 37, जबकि केरल में सबसे कम 5 दर्ज की गई। इसी तरह पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर 29 प्रति हजार रही, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में यह 33 और शहरी क्षेत्रों में 20 रही।
मध्य प्रदेश 44, उत्तर प्रदेश 42 और छत्तीसगढ़ 41 इस मामले में सबसे खराब स्थिति में रहे, जबकि केरल ने सिर्फ 8 प्रति हजार जन्म के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।