कॉफी हम में से कई लोगों की सबसे पसंदीदा पेय हो सकती है। अक्सर लोगों के सुबह की शुरुआत एक कप कॉफी से होती है। कॉफी न सिर्फ नींद और थकान दूर करके दिमाग को सक्रिय और शरीर को ऊर्जावान बनाती है, बल्कि अध्ययनों में इसे लिवर से संबंधित कई गंभीर बीमारियों से बचाने वाला भी पाया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
कई अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि सीमित मात्रा में कॉफी पीने से डिप्रेशन और स्ट्रेस में भी आराम मिल सकता है। यही वजह है कि ऑफिस हो, कॉलेज या घर, हर जगह कॉफी का अपना एक अलग क्रेज है।
लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली बात भी सामने आ रही है, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कॉफी में कॉकरोच मिले होते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, पर रिपोर्ट्स इस ओर इशारा करते हैं कि कॉफी बीन्स में पिसे हुए कीड़ों के अंश हो सकते हैं। हालांकि, यह प्राकृतिक रूप से प्रोसेसिंग के दौरान होता है और कई बार यह इतना सूक्ष्म होता है कि आम उपभोक्ता को पता भी नहीं चलता।