ब्रेन-नसों पर असर
- फोटो : Freepik.com
मस्तिष्क और नसों पर इसकी कमी का असर
विटामिन-बी12 की कमी को आमतौर पर थकान-कमजोरी जैसे लक्षणों के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इसके कई और संकेत होते हैं जिनपर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। लंबे समय तक बी12 की कमी रहने पर नसों में क्षति, हाथ-पैरों में झुनझुनी, संतुलन बिगड़ने, याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- मस्तिष्क के सामान्य कामकाज के लिए विटामिन बी-12 जरूरी है। इसकी कमी से कुछ लोगों में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई, भूलने की आदत बढ़ना, मानसिक भ्रम जैसी दिक्कतें हो सकती है।
- जब नसों को पर्याप्त बी12 नहीं मिलता, तो शरीर की संतुलन बनाए रखने वाली प्रणाली प्रभावित हो सकती है। मरीज को चलते समय लड़खड़ाहट, सीढ़ियां चढ़ने में कठिनाई या पैरों में असामान्य कमजोरी महसूस हो सकती है।
संतुलित आहार और शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का कारण बनने वाली स्थितियों के इलाज से इसकी दिक्कतों को ठीक किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।