Vitamin B12 Deficiency Symptoms: अक्सर हम हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन को थकान या गलत तरीके से बैठने का परिणाम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर इसके साथ आपकी दिल की धड़कन भी असामान्य रूप से तेज रहती है, तो यह शरीर में विटामिन B12 की गंभीर कमी का संकेत हो सकता है। विटामिन B12 हमारे तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है।
इसकी कमी से नसों के ऊपर की सुरक्षात्मक परत 'माइलिन' कमजोर होने लगती है, जिससे नसों में करंट जैसा अहसास या झुनझुनी होने लगती है। साथ ही, जब शरीर में स्वस्थ रक्त कोशिकाओं की कमी होती है, तो हृदय को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे धड़कन तेज हो जाती है और घबराहट महसूस होती है। यह विटामिन विशेष रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी का जोखिम बहुत अधिक होता है।