विटामिन-ए क्यों जरूरी है?
- फोटो : Freepik.com
अच्छी सेहत के लिए जरूरी है विटामिन-ए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन-ए हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इससे शरीर की संक्रमणों से लड़ने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। बच्चों में इसका असर और गंभीर हो सकता है। इस उम्र में शरीर के विकास और इम्यून सिस्टम के लिए पोषक तत्वों की जरूरत अधिक होती है, विटामिन-ए उनमें सबसे जरूरी है।
अच्छी बात ये है कि संतुलित डाइट के माध्यम से विटामिन-ए की जरूरत काफी हद तक पूरी की जा सकती है। गहरी हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर गाजर, शकरकंद, आम, अंडे, दूध और कुछ मछलियों में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में पाई जाती है।