फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitamins Deficiency: विटामिन ए-बी, सी और डी, किसकी कमी से क्या होता है? एक क्लिक में मिलेगी सारी जानकारी

Fri, 24 Apr 2026 08:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विटामिन ए, बी,सी और डी बेहद जरूरी होते हैं। क्या आपकी डाइट में इन विटामिन्स की भरपूर मात्रा है? 
विज्ञापन
1 of 6
विटामिन्स की कमी से क्या दिक्कतें होती हैं? - फोटो : Amarujala.com/AI
डाइट ठीक तो सेहत ठीक, हम सभी इस बारे में सुनते रहते हैं। अच्छी और हेल्दी डाइट शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद करती है। इससे शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए आवश्यक विटामिन्स की पूर्ति हो जाती है। अमर उजाला में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से फाइबर की कमी हमारी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है। फाइबर की तरह हमें नियमित रूप से कई तरह के विटामिन्स की भी जरूरत होती है।

कई बार हम स्वाद और जल्दी के चक्कर में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पेट तो भर देती हैं, लेकिन शरीर को जरूरी पोषण नहीं दे पातीं। यही कारण है कि कम उम्र में भी थकान, कमजोरी, बाल झड़ने, हड्डियों में दर्द, आंखों की कमजोरी, बार-बार बीमार पड़ने और त्वचा की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

क्या आपकी डाइट में शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स हैं? विटामिन ए, बी, सी, डी की पर्याप्त मात्रा ये सुनिश्चित करती है कि आंखों से लेकर दिल की सेहत और इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत होती है।
विज्ञापन

2 of 6
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
क्या कहती हैं डायटीशियन?

पुणे स्थित एक अस्पताल में डायटीशियन श्वेता गर्ग कहती हैं, विटामिन ए, बी, सी और डी सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये चारों विटामिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों को मजबूत रखने का काम करते हैं।

विटामिन ए आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है वहीं विटामिन-बी शरीर की ऊर्जा और दिमागी कार्यों के लिए, विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा के लिए, जबकि विटामिन डी हड्डियों और दिल की मजबूती के लिए बेहद अहम माना जाता है।

कहीं आपके शरीर में इन विटामिन्स की कमी तो नहीं है?
विज्ञापन

3 of 6
आंखों के लिए जरूरी है विटामिन-ए - फोटो : Freepik.com
विटामिन ए की कमी से क्या होता है?

विटामिन ए आंखों, त्वचा और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी माना जाता है। 
 
  • इसकी कमी आंखों की सेहत बिगाड़ सकती है। 
  • रात में कम दिखना यानी नाइट ब्लाइंडनेस, कम दिखना या आंखों का दिक्कत हो रही है तो ये विटामिन-ए की कमी का संकेत हो सकता है।
  • इस विटामिन के लिए गाजर, शकरकंद, कद्दू, पालक, मेथी खाएं। पीले और नारंगी रंग की फल-सब्जियों में ये विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।

4 of 6
विटामिन बी-12 जरूरी - फोटो : Adobe Stock
विटामिन बी की कमी 

विटामिन बी शरीर में ऊर्जा बनाने, नसों को स्वस्थ रखने के साथ दिमाग को सक्रिय रखने और खून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
  • इसकी कमी होने के कारण थकान, कमजोरी, चक्कर आने, हाथ-पैरों में झुनझुनी, याददाश्त कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया, कमजोरी और मानसिक भ्रम तक हो सकता है। 
  • शाकाहारी लोगों में इसकी कमी अधिक देखी जाती है। दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली से विटामिन बी की पूर्ति हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
विटामिन-सी क्यों जरूरी - फोटो : Adobe Stock
विटामिन सी की कमी

विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। 
 
  • इसकी कमी से बार-बार सर्दी-जुकाम, कमजोरी, मसूड़ों से खून आने, घावों को भरने में समय लगने और थकान जैसी दिक्कतें होती हैं। 
  • विटामिन-सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है। 
  • आंवला, नींबू, संतरा जैसे खट्टे फल और टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली से इसकी पूर्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विटामिन-डी की कमी से क्या होता है - फोटो : Adobe Stock
विटामिन डी की कमी 

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जिससे हड्डियां और दांत मजबूत बने रहते हैं।
 
  • सूर्य की रोशनी इसका सबसे अच्छा स्रोत है। 
  • इस विटामिन की कमीसे हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी, जल्दी थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • दिल की सेहत ठीक रखने और इम्युनिटी बढ़ाने में भी इसे जरूरी माना जाता है।
  • दूध, दही, पनीर, अंडे खाने के अलावा रोजाना 15-20 मिनट धूप लेना आपको इसकी कमी से बचा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें