सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?
वैसे तो बताए गए उपायों को प्रयोग में लाने से वायरल बुखार ठीक हो जाता है, लेकिन यदि शरीर का तापमान लगातार 103 डिग्री फारेनहाइट या उससे अधिक बना रहे, सिर में तेज दर्द हो, एक हफ्ते तक बुखार सही न होना तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके अलावा छाती में दर्द होने, मल में खून आने, त्वचा पर चकत्ते होने या बार-बार उल्टी आने की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।