भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली लगातार कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रहे हैं। उनको लेकर सामने आ रही हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ब्रेन में खून के थक्के बन गए हैं, जिससे ब्रेन स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन थक्कों को अब हटाया भी नहीं जा सकता है क्योंकि शुरुआती स्थिति में सावधानी नहीं बरती गई।
कांबली के पुराने दोस्त मार्कस कुटो ने बताया कि पिछले कई महीनों से उन्हें याददाश्त से संबंधित दिक्कतें भी हो रही हैं। उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन पिछले छह महीनों में इसमें कोई गिरावट भी नहीं आई है। उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं रहता, लेकिन जब कोई बात क्लिक कर जाती है, तो उन्हें याद आ जाता है। वरना, उनके लिए यह मुश्किल हो जाता है।
फिलहाल कांबली की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा ब्रेन में नोटिस किए गए ब्लड क्लॉट्स हैं, जो संभवत: दिमाग में खून के संचार को बाधित कर बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
आइए समझते हैं कि ब्रेन कॉल्टिंग होती क्यों है, ये कितना खतरनाक है?