Blanket For Stress Relief: सोना हर किसी के लिए एक जीवन के सबसे आरामदायक क्रिया में से एक है। अक्सर आपने देखा होगा कि ठंड के दिनों में लोग कंबल ओढ़कर सोते हैं। अब कंबल ओढ़कर सोने का एक बड़ा फायदा तो सभी को मालूम है कि ये हमें ठंड से बचाए रखती है। मगर इसके अलावा भी कंबल ओढ़कर सोने के कई स्वास्थ्य लाभ है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत थेरेपी है।
जब हम कंबल ओढ़कर सोते हैं तो शरीर में रात के समय डीप प्रेशर स्टिमुलेशन होता है। यह हल्का दबाव और गर्माहट हमारे तंत्रिका तंत्र को शांत रखती है, जिससे यह महसूस होता है जैसे हमें किसी ने सुरक्षित रूप से गले लगाया हो।
यह प्राकृतिक आलिंगन हमारे ब्रेन में मेलाटोनिन नींद लाने वाले हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे हमारी नींद गहरी और गुणवत्तापूर्ण बनती है। दिलचस्प बात यह है कि जो लोग गर्मी के दिनों में भी चादर ओढ़कर सोते हैं, उनका दिमाग दूसरों की तुलना में अधिक शांत और स्वस्थ रहता है। इसलिए आइए इस लेख में कंबल ओढ़कर सोने के कुछ जबरदस्त फायदे के बारे में जानते हैं जिसके बारे मे आपको जरूर जानना चाहिए।