Vegetarian Protein Sources: भारत में बड़े पैमाने पर लोगों में प्रोटीन की कमी है। एनएफएचएस के रिपोर्ट के अनुसार लगभग 73% भारतीयों को अपने दैनिक आहार में पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है। खासतौर पर शाकाहारी भोजन करने वालों के लिए अक्सर प्रोटीन की कमी एक चिंता का विषय होती है।
इसी समस्या को उजागर करते हुए हाल ही में डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन से भरपूर चार फूड कॉम्बिनेशन का सुझाव दिया है।
इन कॉम्बिनेशन को आप भी अपनी डाइट में शामिल करके प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं। डॉ. सालुंके ने बताया कि प्रोटीन प्राप्त करने के लिए केवल एक खाद्य पदार्थ पर निर्भर रहना गलत है, बल्कि कुछ खास कॉम्बिनेशन से ही शरीर को संपूर्ण प्रोटीन मिल सकता है। आइए इस लेख में उन्हीं कॉम्बिनेशन के बारे में एक-एक करके विस्तार से जानते हैं।