फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: शाकाहारी लोग नहीं लेते फिश ऑयल, फिर कैसे करें ओमेगा-3 की कमी पूरी? यहां मिलेगा जवाब

Sun, 01 Nov 2026 08:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vegetarian Omega-3 sources: ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल, दिमाग और शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन शाकाहारी लोग फिश ऑयल का सेवन नहीं करते। ऐसे में अलसी, चिया सीड्स, अखरोट आपके लिए लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ओमेगा-3 वाली चीजें खाने के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI
अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी डाइट लेते रहने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। आमतौर पर हम सभी डाइट में प्रोटीन, आयरन वाली चीजों को तो शामिल कर लेते हैं पर क्या आपकी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों की मात्रा है?

सेहत अच्छी रखने के लिए आजकल लोग अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को खास जगह दे रहे हैं। अध्ययनों में इसे दिल की सेहत को ठीक रखने से लेकर ब्रेन, आंखों और शरीर में होने वाली सूजन को नियंत्रित रखने तक के लिए जरूरी पाया गया है। फिश ऑयल कैप्सूल इसका लोकप्रिय स्रोत रहे हैं। बाजार में कई सारे फिश ऑयल कैप्सूल बिक रहे हैं जिन्हें जरूरत के अनुसार कई बार डॉक्टर भी लेने की सलाह देते हैं।

लेकिन ऐसे में उन लोगों का क्या, जो पूरी तरह शाकाहारी हैं और मछली या उससे बने किसी उत्पाद का सेवन नहीं करते? क्या उन्हें ओमेगा-3 के फायदे नहीं मिल सकते? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिश ऑयल कैप्सूल - फोटो : freepik.com
ओमेगा-3 कैप्सूल सेहत के लिए जरूरी

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि ओमेगा-3 कैप्सूल से शरीर को जरूरी पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मिलता है, जिसे आमतौर पर शरीर खुद नहीं बना पाता। ओमेगा-3 खून ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
 
  • अगर आप फिश ऑयल नहीं ले सकते हैं तो प्राकृतिक रूप से भी ओमेगा-3 के कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं, जिनसे शरीर के लिए इसकी जरूरतें पूरी हो सकती हैं। अलसी, चिया सीड्स और अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों में भी इसकी भरपूर मात्रा पाई जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ओमेगा-3 क्यों जरूरी है? - फोटो : Freepik.com
दिल के अलावा भी इसके कई फायदे

ओमेगा-3 एक जरूरी फैटी एसिड (स्वस्थ वसा) है, जिसकी शरीर को कई महत्वपूर्ण कामों के लिए जरूरत होती है। हमारा शरीर इसे खुद पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता, इसलिए इसकी पूर्ति भोजन के जरिए करना जरूरी है।
 
  • ओमेगा-3 दिल की सेहत को ठीक रखने के साथ ब्रेन हेल्थ, आंखों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी जरूरी है।
  • यह मस्तिष्क की कोशिकाओं की बनावट और कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। याददाश्त और दिमागी विकास के लिए भी ये जरूरी है।
  • ओमेगा-3 में मौजूद डीएचए आंखों के रेटिना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आंखों की सामान्य कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है।
  • ओमेगा-3 शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में भूमिका निभाता है।
  • गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क और आंखों के विकास के लिए भी ये बहुत महत्वपूर्ण है।
  • जोड़ों की सूजन और गठिया से जुड़े दर्द को कम करने में भी ओमेगा-3 से लाभ मिल सकता है
विज्ञापन

4 of 4
सीड्स के फायदे - फोटो : Freepik.com
शाकाहारी लोगों किन चीजों का करें सेवन?

शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा-3 के कई सारे विकल्प हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके लाभ पाया जा सकता है।
 
  • अलसी सीड्स में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) भरपूर मात्रा में होता है, इसी तरह चिया सीड्स से ओमेगा-3 के साथ फाइबर भी मिल जाता है। अखरोट, सोयाबीन और सोया ऑयल से भी इसकी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें