फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर पॉल्यूशन: किचन से बेडरूम तक में भी छिपा हो सकता है प्रदूषण, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन रही हैं दुश्मन

Sun, 01 Nov 2026 08:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indoor Air Pollution: घर के अंदर की हवा भी प्रदूषित हो सकती है। खाना बनाने वाला धुआं, अगरबत्ती, मच्छर कॉइल, रूम फ्रेशनर और क्लीनिंग स्प्रे हवा में हानिकारक कण और गैसें रिलीज कर सकते हैं। जानिए इनडोर प्रदूषण के कारण और सेहत पर इसके प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
इनडोर पॉल्यूशन का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
दिवाली के आसपास के दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर हिस्सों में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है। इन दिनों दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अनहेल्दी श्रेणी में बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही लोगों को वायु प्रदूषण के खतरों को लेकर अलर्ट कर रहे हैं।

वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने, प्रदूषण के दिनों में घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती रही है। बाहर प्रदूषण बढ़ता है तो हम खिड़की-दरवाजे बंद कर लेते हैं, एयर फ्रेशनर छिड़कते हैं और अगरबत्ती या धूप जलाकर घर को खुशबूदार बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन चीजों से आप घर को साफ और महकदार बना रहे हैं, वे ही घर की हवा को प्रदूषित कर सकती हैं?

इतना ही नहीं कई अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है कि बाहर के प्रदूषण से कहीं ज्यादा खतरनाक घर के भीतर का प्रदूषण हो सकता है, जिसे लेकर भी सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वायु प्रदूषण का सेहत पर असर - फोटो : Adobe stock
इनडोर पॉल्यूशन से होने वाली दिक्कतें

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि किचन में खाना बनाते समय निकलने वाला धुआं हो या गैस चूल्हे से निकलने वाली गैसें, सफाई के केमिकल हों या मच्छर भगाने वाली कॉइल ये सब भी जाने-अनजाने हमारे घर के भीतर की हवा को प्रदूषित कर रहे होते हैं।
 
  • अगर घर के भीतर का वेंटिलेशन ठीक नहीं है, घर में हवा आने-जाने का पर्याप्त इंतजाम नहीं तो प्रदूषक घर के अंदर जमा हो सकते हैं।  यानी बाहर की जहरीली हवा से बचने के लिए घर में बंद रहना हमेशा सुरक्षित विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
घर के भीतर का प्रदूषण - फोटो : Amarujala.com/AI
किचन हो सकता है प्रदूषण का बड़ा स्रोत
 
  • खाना बनाते समय तेल गर्म होने, तलने-भूनने और ईंधन जलने से हवा में बारीक कण और गैसें मिल जाती सकती हैं। गैस चूल्हे से नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड भी निकल सकती है। लकड़ी, कोयला या उपले जैसे ठोस ईंधन से खाना बनाने पर धुएं का खतरा और बढ़ जाता है। इसलिए खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन चलाना और उचित वेंटिलेशन रखना जरूरी है। 

अगरबत्ती और रूम फ्रेशनर से खतरे
 
  • अगरबत्ती, धूप और मच्छर भगाने वाली कॉइल जलने पर ये धुआं और सूक्ष्म कण रिलीज करती हैं। वहीं कुछ एयर फ्रेशनर और क्लीनिंग स्प्रे हवा में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक छोड़ सकते हैं। कुछ सुगंधित उत्पाद हवा में मौजूद ओजोन के साथ प्रतिक्रिया करके नए प्रदूषक भी बना सकते हैं। इनसे आंखों और गले में जलन, सिरदर्द या सांस की परेशानी हो सकती है। अस्थमा या एलर्जी वाले लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
इनडोर प्रदूषण का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
फिर इनडोर प्रदूषण से कैसे बचें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बाहर के प्रदूषण की ही तरह घर के भीतर के प्रदूषण से बचना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान से उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
 
  • खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन चलाएं जिससे धुंआ और प्रदूषण कमरे से बाहर निकल जाए।
  • अगरबत्ती, धूप और मच्छर कॉइल का इस्तेमाल कम करें।
  • रूम फ्रेशनर और एयरोसोल स्प्रे का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
  • सफाई के केमिकल इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।  ब्लीच और एसिड या दूसरे क्लीनर आपस में कभी न मिलाएं।
  • घर में सीलन और फफूंद न पनपने दें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें