बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन को स्वस्थ और पौष्टिक रखने की सलाह देते हैं, इसके लिए हरी सब्जियों और साग आदि के सेवन को विशेष लाभकारी माना जाता है। हरी और मौसमी सब्जियों में से कुछ को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, परवल उनमें से एक है। इस मौसम में परवल बहुतायत में उपलब्ध होता है जिसका सेवन करना सेहत को कई प्रकार के लाभ दे सकता है। यह सब्जी भारत और अन्य एशियाई देशों में काफी पसंदीदा रही है, अध्ययनों में इसे कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर पाया गया है।
परवल के स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि यह सब्जी कई प्रकार के विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम से भरपूर होती है जिसकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आयुर्वेद में भी परवल के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। आइए जानते हैं कि भोजन में इस सब्जी के सेवन से किस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं?