फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vegan Tips: क्या वीगन डाइट सबके लिए सही है? जानें इस जीवनशैली में किन पोषक तत्वों पर ध्यान देना है जरूरी

Sat, 28 Jun 2025 04:50 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीगन डाइट को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। आज के समय इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि वीगन क्या होता है और वीगन डाइट में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
विज्ञापन
1 of 7
वीगन डाइट - फोटो : Adobe Stock
Vegan Diet Tips: आजकल वीगन डाइट का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें केवल पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और बीज आदि शामिल होते हैं। यह जीवनशैली आमतौर पर वे लोग अपनाते हैं जो पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हैं। इस डाइट में सिर्फ उन चीजों को ही प्राथमिकता दी जाती है, जिनसे जानवरों को कोई हानि न हो।

क्या होता है वीगन?
कुछ लोगों को लगता है कि वीगन का मतलब सिर्फ मांसाहारी चीजों का सेवन न करना है, लेकिन ऐसा नहीं है। वीगन डाइट में ऐसी कोई भी चीज नहीं खाई जाती जो जानवरों से जुड़ी होती है, जैसे डेयरी प्रोडक्ट (दूध, दही, पनीर) और शहद आदि। अब जो लोग इस डाइट का पालन करते हैं उन्हें आमतौर पर वीगन कहा जाता है। ऐसे में वीगन लोगों के पास पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ का सबसे अच्छा विकल्प होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वीगन डाइट - फोटो : Adobe Stock
यही वजह है कि वीगन डाइट अपनाना इतना आसान नहीं होता है और यह सबके लिए उपयुक्त भी नहीं हो सकती। इस डाइट का पालन करने से शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, क्योंकि पौधों-आधारित आहार में कुछ जरूरी पोषक तत्व कम मात्रा में पाए जाते हैं। आइए, इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि वीगन डाइट अपनाने से पहले हमें किन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala: कम उम्र से ही गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार रही थीं शेफाली, क्या थी ये बीमारियां?
 
विज्ञापन

3 of 7
वीगन डाइट - फोटो : Adobe Stock
वीगन डाइट के लाभ और चुनौतियां
वीगन डाइट फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो पाचन, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसमें कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन B12, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी हो सकती है। बिना सही योजना के यह डाइट पोषण की कमी, थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। अब आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या होता है 'गट माइक्रोबायोम'? जानें आंतों के बैक्टीरिया का मूड, इम्युनिटी और पेट से गहरा संबंध

4 of 7
वीगन डाइट - फोटो : Adobe Stock
विटामिन B12
विटामिन B12 मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है, और इसकी कमी से थकान, एनीमिया और तंत्रिका तंत्र की समस्याएं हो सकती हैं। वीगन डाइट अपनाने वालों को फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ जैसे नॉन-डेयरी दूध, न्यूट्रीशनल यीस्ट या B12 सप्लीमेंट्स लेने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
वीगन डाइट - फोटो : Adobe Stock
आयरन
आयरन की कमी से एनीमिया हो सकती है। वीगन डाइट में पालक, दाल, कद्दू के बीज और क्विनोआ जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। साथ में विटामिन C युक्त फल, जैसे संतरा, आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें में डाइट में शामिल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
हरी पत्तेदार सब्जियां - फोटो : freepik
कैल्शियम
हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम और विटामिन D जरूरी हैं। वीगन डाइट में फोर्टिफाइड पौधे-आधारित दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम और तिल के बीज कैल्शियम प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चिया सीड्स - फोटो : Freepik.com
ओमेगा-3 फैटी एसिड
ओमेगा-3 हृदय और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है। अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और हेम्प सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं। ये सभी चीजें आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें