Uti Prevention Tips: यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, जिसे आम भाषा में पेशाब का इंफेक्शन भी कहते हैं, एक बेहद सामान्य लेकिन दर्दनाक समस्या है। यह अक्सर महिलाओं को प्रभावित करता है, लेकिन किसी को भी हो सकता है। यूटीआई के मुख्य लक्षणों में पेशाब करते समय जलन, बार-बार पेशाब आना और पेल्विक क्षेत्र में दर्द शामिल हैं। इस स्थिति में सही डॉक्टरी और सही इलाज बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसके साथ ही हमारी डाइट भी रिकवरी में अहम भूमिका निभाती है।
कुछ खास खाद्य पदार्थों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से न सिर्फ लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है, बल्कि यह संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता को भी बढ़ाता है। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जो यूटीआई के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि किन चीजों के से पहरेज करना चाहिए।