पहले लोग टॉयलेट जाते समय अपने साथ अखबार या मैग्जीन लेकर जाया करते थे, लेकिन अब ट्रेंड बदल गया है। आज के समय में लोग टॉयलेट में स्मार्टफोन लेकर जाने लगे हैं। वे अपने फोन से एक पल भी दूर नहीं रह सकते। लेकिन क्या आपको पता है कि टॉयलेट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
टॉयलेट में स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये बातें जान लें
2 of 5
टॉयलेट
बाथरूम में सबसे ज्यादा कीटाणु रहते हैं जो आपके फोन पर चिपक जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा फैलता है। लोग सोचते हैं कि वे सिर्फ फोन को ही टच कर रहे हैं तो ऐसे में उस पर टॉयलेट के कीटाणु कैसे आ सकते हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट में स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये बातें जान लें
3 of 5
टॉयलेट
दरअसल, जब आप फ्लश करते हैं तो पानी काफी दूर तक फैल जाता है जिसकी कुछ बूंदे फोन पर भी आ जाती हैं और आपको पता नहीं लग पाता। यहीं से इंफेक्शन फैलता है। इसके अलावा जब आप टॉयलेट करके फ्लश को हाथ लगाते हैं तो जाहिर सी बात है कि उसके बाद अपना फोन भी टच करते होंगे। इससे फ्लश के कीटाणु आपके हाथ से फोन पर चिपक जाते हैं।
टॉयलेट में स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये बातें जान लें
4 of 5
टॉयलेट
बाथरूम की हर चीज पर कीटाणु बैठे होते हैं। इसलिए जब आप उन चीजों के इस्तेमाल के बाद अपने फोन छूते हैं तो ये बैक्टीरीया आपके फोन को ही अपना घर बना लेते हैं।
टॉयलेट में स्मार्टफोन यूज करते हैं तो ये बातें जान लें
5 of 5
टॉयलेट
एक अध्ययन के मुताबिक, फोन की गर्मी से ये कीटाणु आकर्षित होते हैं इसलिए ये यहीं चिपके रहते हैं जो आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। घर के बाथरूम से ज्यादा गंदा पब्लिक बाथरूम होता है। इसलिए खासतौर से वहां अपना फोन यूज करने से बचें।