फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदाचार्य से जानें घर बैठे ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के उपाय, कपूर-लौंग का सेवन है लाभदायक

Wed, 21 Apr 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विटामिन सी युक्त आहार का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस, 

अनुभव- 13 वर्ष 

कोरोनाकाल में बेहद आवश्यक है कि हमारा ऑक्सीजन स्तर संतुलित रहे। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार जहां कपूर, लौंग और नीलगिरी का तेल जुकाम, खांसी जैसे संक्रमणों से राहत दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं वहीं यह जरूरी नहीं है कि इसे सूंघने से ऑक्सीजन लेवल बढ़े ही। काढ़े के सेवन से जरूर रक्त में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है और काढ़े में लौंग भी डाली जाता है। प्रतिदिन योग करके, ताजी हवा में टहलकर साथ ही कुछ चीजों का सेवन करके हम जरूर अपने ऑक्सीजन का स्तर बढ़ा सकते हैं। ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि प्रतिदिन फाइबर, आयरन एवं विटामिन सी युक्त आहार का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह कपूर, लौंग और नीलगिरी का तेल जुकाम और खांसी के संक्रमण में लाभदायक है, साथ ही ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करना चाहिए किन चीजों का सेवन। 

 

विज्ञापन

2 of 7
बार-बार छींक आने पर कपूर का प्रयोग करना लाभकारी होता है - फोटो : camphor

कपूर
बंद नाक होने पर, सांस लेने में तकलीफ आने पर, नाक में खुजली होने पर एवं बार-बार छींक आने पर कपूर का प्रयोग करना लाभकारी होता है। कपूर को सूंघने के अलावा आप भाप लेकर भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं। जुकाम के लिए उपयोग में आने वाले कई सारी बामों में भी कपूर का उपयोग होता है। 

विज्ञापन

3 of 7
लौंग को सूंघने से कोई नुकसान नहीं है - फोटो : Pixabay

लौंग
वैसे तो लौंग के सेवन के कई सारे फायदे हैं लेकिन लौंग को सेंककर यदि उसे सूंघा जाए तो खांसी और जुकाम आदि में राहत मिलता है। गले की खराश दूर होती है इसलिए यदि कोरोनाकाल में लौंग को सूंघने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए इसका कोई सीधा संबंध नहीं है। 

4 of 7
दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है - फोटो : Pixabay

नीलगिरी का तेल
नीलगिरी के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। सर्दी और जुकाम के संक्रमण को मिटाने के लिए नीलगिरी का तेल फायदेमंद साबित होता है। कई सारी दवाओं में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसे सूंघने पर नासिका एवं गले में मौजूद जीवाणु समाप्त होते हैं। खांसी में भी इसे लाभकारी माना गया है। 

विज्ञापन

5 of 7
ऑक्सीजन लेवल बेहतर होने लगता है - फोटो : social media

ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन-
काढ़े का सेवन

गुड़, तुलसी, लौंग, अदरक और कालीमिर्च का काढ़ा बनाकर पीने से ऑक्सीजन लेवल सुधरता है। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसका प्रतिदिन सेवन करने से ऑक्सीजन लेवल बेहतर होने लगता है इसलिए काढ़े को जरूर लें। गर्मियों में यदि आपको काढ़ा सूट नहीं होता है तो ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। 



विज्ञापन

6 of 7
इसमें विटामिन सी पाया जाता है - फोटो : Pixabay

सेब खाएं
दिन की शुरुआत सेब खाकर करें। प्रतिदिन इसे खाने से ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है और आयरन भी मौजूद होता है जो कि रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है इसलिए यदि आपको अपना ऑक्सीजन स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोज पूरे एक सेब का सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक कटोरी अंकुरित अनाज प्रतिदिन खाएं - फोटो : सोशल मीडिया

अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज को अपने नाश्ते में शामिल करें। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इनमें एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं इसलिए एक कटोरी अंकुरित अनाज प्रतिदिन खाएं। कोशिश करें कि ताजे अनाजों का सेवन करें। यह आपके लिए ज्यादा लाभदायक साबित होंगे। श्वास संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए कई सारे मरीज इनका सेवन करते हैं। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 16 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें