फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा शक्कर खाने से शरीर में होते हैं ये परिवर्तन, इन अंगों को ऐसे पहुंचता है नुकसान 

Wed, 22 Jan 2020 01:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Sugar - फोटो : Amar Ujala
जिस तरह जीवन में मिठास जरूरी है, उसी तरह शरीर के लिए भी शक्कर या चीनी जरूरी है, पर एक सीमा तक ही। हद से ज्यादा चीनी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। आजकल कम उम्र में डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्याएं होना सामान्य बात हो गई है। बहुत हद तक चीनी का अधिक उपभोग भी इसका एक कारण है जिसका पता नहीं चलता और अनजाने में ही हम अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर बैठते  हैं। आइए जानें चीनी के नुकसानों के बारे में:
विज्ञापन

2 of 8
sugar
शक्कर दो तरह की होती है ग्लूकोज और फ्रुक्टोस। चीनी फ्रुक्टोस का रूप होती है। ज्यादा शक्कर से सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, बल्कि डायबिटीज और अन्य तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। दरअसल,चीनी में सिर्फ कैलोरी होती है और इसमें प्रोटीन, विटामिन या खनिज आदि नहीं होते। ज्यादा चीनी खाने से पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
चीनी
कम मात्रा में शक्कर लेने पर हमारा लीवर उसे ग्लाइकोजेन में बदलकर जमा कर लेता है, ताकि जरुरत पड़ने पर काम आ सके। वहीं, ज्यादा फ्रुक्टोस लेने पर लीवर को इसे फैट में बदलना पड़ता है, जिससे लीवर पर अधिक लोड पड़ता है। 

4 of 8
sugar
अधिक फ्रुक्टोस फैट में तब्दील होता है तो इसकी कुछ मात्रा खून में भी चली जाती है, जोकि हृदय रोग का कारण बन सकती है। वहीं कुछ मात्रा लिवर में ही जमा होने पर फैटी लिवर जैसी बीमारी का कारण बनती है। 
विज्ञापन

5 of 8
इंसुलिन
इंसुलिन हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हार्मोन है, लेकिन अधिक चीनी लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। इस कारण मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खून में ज्यादा शक्कर होने से कोशिका में इंसुलिन का प्रतिरोध शुरू हो जाता है। लगातार ऐसा होने से पैंक्रियास का पूर्ण क्षमता से इन्सुलिन बनाना भी कम पड़ जाता है। शुगर ज्यादा बढ़ जाती है तो अस्पताल पहुंचा देती है। 
विज्ञापन

6 of 8
शक्कर
शक्कर ग्लूकोज के रूप में तो ठीक है, लेकिन फ्रुक्टोस से दिक्कत है। इससे शरीर, दिमाग और हार्मोन पर अलग प्रभाव पड़ता है। आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि नशीली चीजों की तरह चीनी भी दिमाग में डोपामाइन नामक हार्मोन का स्राव बढ़ा सकती है। इससे चीनी की लत लग सकती है, जो कि हानिकारक है। 
विज्ञापन

7 of 8
sugar
ज्यादा चीनी वाले खाद्य पदार्थ हमारे खून में यूरिक एसिड बढ़ाते हैं। इस कारण ब्लडप्रेशर और गठिया जैसी परेशानी हो सकती है। वहीं, चीनी की अधिक मात्रा लेने से शरीर का वजन और भूख नियंत्रित करने वाला सिस्टम भी खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

8 of 8
cancer - फोटो : instagram
वैज्ञानिकों का मानना है कि अधिक चीनी के उपयोग से इंसुलिन पर पड़ने वाला हानिकारक प्रभाव कैंसर का कारण बन सकता है। वहीं, अधिक चीनी से शरीर में सूजन आती है जो कैंसर का एक बड़ा कारण होता है। कई सारी रिसर्च में साबित हो चुका है कि अधिक चीनी लेने वाले लोगों को कैंसर होने का अधिक खतरा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें