फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान, घर लेकर आते हैं ये बीमारियां

Sat, 26 Jan 2019 09:01 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जहां एक तरफ पूरी दुनिया में प्रदूषण से बचने के लिए एंटी-प्लास्टिक गो ग्रीन का नारा लगाया जा रहा - फोटो : social media
विज्ञापन

जहां एक तरफ पूरी दुनिया में प्रदूषण से बचने के लिए एंटी-प्लास्टिक गो ग्रीन का नारा लगाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोग धड़ल्ले से प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। छोटी दुकान हो या फिर कोई बड़ा स्टोर हर जगह प्लास्टिक कि थैली आपके जीवन का हिस्सा बनी हुई है। 

विज्ञापन

प्लास्टिक का इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है - फोटो : social media
ऐसे में जरूरत है ये समझने की कि कैसै प्लास्टिक का इस्तेमाल आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जब कभी आप सब्जी या फल बाजार से प्लास्टिक की थैली में घर लेकर आते हैं तो आप कई बार उसे प्लास्टिक से तुरंत बाहर निकालकर रखना भूल जाते हैं और यही एक भूल आपके स्वास्थ के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। आइए जानते हैं आखिर कैसे।  

बंद प्लास्टिक में रखी हुई चीजों में हवा नहीं लगता और सामान जल्दी खराब हो जाते हैं - फोटो : social media
बंद प्लास्टिक में रखी हुई चीजों में हवा नहीं लगती। जिसकी वजह से इसके अंदर रखा सामान जल्दी खराब हो जाता है। इसके बाद प्लास्टिक में रखी आपकी फल और सब्जी पर बैक्टीरिया अटैक करके उसे जल्दी खराब कर देते हैं।  
विज्ञापन

बंद प्लास्टिक में रखी हुई चीजों में हवा नहीं लगता और सामान जल्दी खराब हो जाते हैं - फोटो : social media
इसके अलावा अगर आप  प्लास्टिक में लिपटे जंग फूड का सेवन ज्यादा करते हैं तो जितनी जल्दी हो सके अपनी इस आदत में बदलाव कर दें। बता दें, ऐसे खाने में सबसे ज्यादा केमिकल्स पैदा होते हैं। इससे बचने के लिए हमेशा प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की जगह ब्राउन पेपर का यूज करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें