फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में कोरोना फैलने से रोकना है तो घर में भी पहने मास्क, अध्ययन में सामने आई बात

Fri, 29 May 2020 02:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसको रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। सारे प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। जबतक इसकी वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक सोशल डिस्टेंसिंग को ही इसे रोकने का कारगर उपाय बताया जा रहा है। इसके साथ ही फेस मास्क का प्रयोग और साफ-सफाई मेंटेन रखना बहुत जरूरी है। मास्क के प्रयोग को लेकर हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि घर में मास्क पहनना भी संक्रमण रोकने में कारगर है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, परिवार के किसी सदस्य में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने से पहले घर में मास्क पहनने से परिवार में इसे फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
फेस्क मास्क पहनकर काम पर जाते लोग(File Photo) - फोटो : PTI
‘बीएमजे ग्लोबल हेल्थ’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात कही गई है। यह अध्ययन चीन के परिवारों पर किया गया। इसमें दर्शाया गया है कि परिवार के पहले व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण दिखने से पहले घर में मास्क पहनना संक्रमण की रोकथाम में 79 फीसदी प्रभावशाली हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि लक्षण दिखने के बाद घर में मास्क पहनने से संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिलती। अनुसंधानकर्ताओं के इस दल में बीजिंग रिसर्च सेंटर फॉर प्रिवेंटिव मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं।

4 of 7
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास मास्क पहने हुए एक सरकारी कर्मचारी(File Photo) - फोटो : PTI
परिवारों में संक्रमण को रोकने के लिए मास्क की उपयोगिता का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने बीजिंग के 124 परिवारों के 460 लोगों से वैश्विक महामारी के दौरान स्वच्छता संबंधी आदतों से जुड़े प्रश्न किए।
विज्ञापन

5 of 7
बंगलूरू में ट्रेन में सवार होने के लिए परिवार के साथ कतार में खड़ी बच्ची(File Photo) - फोटो : PTI
अध्ययन में बताया गया है कि कीटाणुनाशकों का रोजाना इस्तेमाल करने, खिड़कियां खोलने और कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

6 of 7
लॉकडाउन के दौरान मास्क पहने हुए एक प्रवासी मजदूर(File Photo) - फोटो : PTI
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार यदि परिवार का कोई सदस्य संक्रमित हुआ है और उसे दस्त की शिकायत है तो परिवार के अन्य सदस्यों के संक्रमित होने का खतरा अधिक है। इसके अलावा एक मेज पर साथ बैठकर खाना खाने या साथ टीवी देखने से भी खतरा 18 गुणा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग(File Photo) - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि घर में सफाई के लिए ब्लीच या कीटाणुनाशकों का नियमित प्रयोग करने और मास्क पहनने से संक्रमण का खतरा कम होता है। अध्ययन में बताया गया है कि संक्रमण को फैलने से रोकने में लक्षण दिखने से पहले मास्क पहनना 79 फीसदी और कीटाणुनाशकों का उपयोग 77 फीसदी तक प्रभावी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें