पेशाब के माध्यम से शरीर से तमाम प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इस प्रक्रिया का सही तरीके से चलते रहना आवश्यक माना जाता है।यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) आपके यूरिनरी सिस्टम के किसी भी हिस्से में होने वाला इन्फेक्शन है, जो कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। यूटीआई संक्रमण किडनी, यूरेटर्स या ब्लैडर जैसे मूत्र मार्ग से संबंधित अंगों में हो सकता है। अगर इसका समय पर निदान और इलाज न कराया जाए तो कई लोगों में यह किडनी की खराबी तक का भी कारण बन सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई होने का खतरा अधिक होता है। डॉक्टर आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं के साथ संक्रमण का इलाज करते हैं। इस लेख में हम आपको उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको प्रयोग में लाकर न सिर्फ यूटीआई से सुरक्षित रहा जा सकता है, साथ ही यह यूटीआई रोगियों की तेज रिकवरी में भी सहायक माना जाता है। आइए जानते हैं।