फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: विटामिन-बी12 की कमी में शरीर दे सकता है ऐसे अजीब संकेत, बस कमजोरी मानकर न करें इग्नोर

Mon, 28 Sep 2026 06:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vitamin B-12: विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ थकान और कमजोरी ही नहीं, हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन, जीभ में बदलाव, संतुलन की परेशानी और एनीमिया जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। लंबे समय तक कमी रहने पर तंत्रिकाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
विटामिन बी-12 की कमी का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी के कारण लोगों में कई तरह की पोषक तत्वों की कमी बढ़ती जा रही है। कम उम्र में ही लोगों में विटामिन-डी और विटामिन बी-12 की कमी का शिकार हो रहे हैं। विटामिन-बी12 की कमी को अक्सर कमजोरी या खून की कमी से जोड़कर देखा जाता है लेकिन इसका असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है। लगातार थकान, जीभ में जलन या इसके रंग में बदलाव, हाथ-पैर में झनझनाहट और सुन्नपन जैसे लक्षण भी बी-12 की कमी के संकेत हो सकते हैं। समस्या यह है कि शुरुआत में इन लक्षणों को लोग सामान्य थकान समझकर टाल देते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों में विटामिन-12 बहुत कम रहता है उनमें समय के साथ न्यूरोलॉजिकल डैमेज का भी खतरा हो सकता है, इसलिए समय रहते अपने लक्षणों को पहचानना और इलाज कराना बहुत जरूरी है।

आइए जानते हैं कि बी-12 की कमी में ऐसी कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं जिसे लेकर लोग अक्सर कंफ्यूज रहते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
हाथों में झनझनाहट की समस्या - फोटो : Freepik.com
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, विटामिन B12 की कमी से एनीमिया के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र से जुड़े बदलाव भी हो सकते हैं। हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण एनीमिया के बिना भी दिखाई दे सकते हैं।

विटामिन-बी12 शरीर में लंबे समय तक जमा रह सकता है, इसलिए इसकी कमी के लक्षण तुरंत दिखाई देना जरूरी नहीं है। कई बार समस्या बनने में वर्षों लग सकते हैं। इसलिए बार-बार ऐसे लक्षण दिखें तो केवल कमजोरी मानकर नजरअंदाज करने के बजाय कारण की जांच कराना जरूरी है।

हाथ-पैर में झनझनाहट और सुन्नपन होना सबसे आम
 
  • विटामिन बी12 शरीर के तंत्रिका तंत्र के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर हाथों और पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या अजीब तरह की संवेदना महसूस हो सकती है। कुछ लोगों में चलने या संतुलन बनाए रखने में भी परेशानी हो सकती है।
  • अगर लगातार हाथ-पैर सुन्न पड़ते हैं या झनझनाहट बनी रहती है तो इसे सिर्फ कमजोरी समझकर इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
जीभ का रंग बदल तो नहीं रहा - फोटो : freepik.com
जीभ में बदलाव भी हो सकते हैं संकेत
 
  • विटामिन-बी12 की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया होने का खतरा रहता है। इसके कारण थकान, कमजोरी और त्वचा में पीलापन जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ लोगों को दिल की धड़कन तेज महसूस होने लगती है।
  • जीभ में सूजन या जलन और जीभ का असामान्य रूप से चिकना दिखना भी कई बार बी12 की कमी से जुड़ा हो सकता है। अगर लगातार थकान के साथ ऐसे लक्षण मौजूद हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान  दें और इलाज कराएं।
विज्ञापन

4 of 4
थकान-कमजोरी की समस्या - फोटो : Freepik.com
आखिर क्यों होती है बी-12 की कमी

विटामिन-बी12 की कमी के लिए सिर्फ खान-पान की गड़बड़ी ही कारण नहीं है। शरीर में बी12 के अवशोषण की समस्या, पेट या आंत से जुड़ी कुछ बीमारियां, सर्जरी और लंबे समय तक कुछ दवाओं का इस्तेमाल भी इसका खतरा बढ़ा सकता है।
 
  • लंबे समय तक बी-12 की कमी रहने पर तंत्रिका संबंधी नुकसान गंभीर हो सकता है और कुछ मामलों में इसका असर स्थायी भी हो सकता है। इसलिए लगातार झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह से जांच कराकर सही कारण और इलाज जरूरी है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें