थकान-कमजोरी की समस्या
- फोटो : Freepik.com
आखिर क्यों होती है बी-12 की कमी
विटामिन-बी12 की कमी के लिए सिर्फ खान-पान की गड़बड़ी ही कारण नहीं है। शरीर में बी12 के अवशोषण की समस्या, पेट या आंत से जुड़ी कुछ बीमारियां, सर्जरी और लंबे समय तक कुछ दवाओं का इस्तेमाल भी इसका खतरा बढ़ा सकता है।
- लंबे समय तक बी-12 की कमी रहने पर तंत्रिका संबंधी नुकसान गंभीर हो सकता है और कुछ मामलों में इसका असर स्थायी भी हो सकता है। इसलिए लगातार झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की सलाह से जांच कराकर सही कारण और इलाज जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।