फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बिना कारण अचानक घटने लगा है वजन? इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है शुरुआती संकेत

Mon, 16 Feb 2026 08:12 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Causes of Sudden Weight Loss: आज के समय हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे से परेशान हैं, ऐसे में करोड़ों लोग हैं जो वजन कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन अगर किसी इंसान का वजन अपने आप कम होने लगता है तो ये शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
अचानक वजन कम होना - फोटो : Adobe Stock
Unexplained Weight Loss in Adults: बिना किसी डाइटिंग या जिम गए अगर वजन अचानक और तेजी से कम हो रहा है, तो इसे 'स्लिम' होना न समझें। हेल्थ एक्सपर्टस के मुताबिक बिना कारण वजन का घटना किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। अगर पिछले 6 से 12 महीनों के भीतर आपके शरीर का कुल वजन 5 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है, तो यह शरीर के भीतर पनप रही किसी छिपी हुई बीमारी का लक्षण हो सकता है। 

दरअसल, हमारा शरीर एनर्जी के लिए मांसपेशियों और फैट का उपयोग तब शुरू करता है जब कोई बीमारी मेटाबॉलिज्म को असामान्य रूप से बढ़ा देती है या पोषक तत्वों के अवशोषण को रोक देती है। अक्सर लोग इसे काम का तनाव या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह कैंसर, डायबिटीज या थायराइड जैसी बीमारियों का संकेत हो सकता है।

शरीर में आ रहे इस बदलाव के पीछे के वैज्ञानिक कारणों को समझना और समय रहते डॉक्टर से परामर्श करना आपके जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है।
विज्ञापन

2 of 5
थायरॉइ़ड - फोटो : Adobe Stock
थायराइड और मेटाबॉलिक विकार
अचानक वजन घटने का एक प्रमुख कारण हाइपरथायरायडिज्म हो सकता है। इसमें थायराइड ग्रंथि बहुत अधिक मात्रा में हार्मोन बनाने लगती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत तेज हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति को ज्यादा भूख लगने के बावजूद उसका वजन घटने लगता है। इसके साथ ही दिल की धड़कन तेज होना, अधिक पसीना आना और नींद न आने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com
डायबिटीज और इंसुलिन की कमी
टाइप-1 और कभी-कभी टाइप-2 डायबिटीज में भी वजन तेजी से कम होने लगता है। जब शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, तो ग्लूकोज कोशिकाओं तक नहीं पहुंचता। ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए शरीर में जमा फैट और मांसपेशिया बर्न होने लगती हैं। अगर वजन घटने के साथ आपको बार-बार पेशाब आने और अधिक प्यास लगने की शिकायत है, तो तुरंत अपनी ब्लड शुगर की जांच कराएं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: सर्दी-जुकाम से परेशान हैं? ये देसी आसान उपाय दूर कर सकते हैं आपकी बीमारी
 

4 of 5
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र की समस्याएं और अवशोषण
पेट या आंतों से जुड़ी बीमारियां जैसे कि सीलिएक रोग या क्रोहन्स रोग पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित करती हैं। जब शरीर भोजन से जरूरी विटामिन और कैलोरी सोख नहीं पाता, तो वजन कम होने लगता है। इसके अलावा लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव या डिप्रेशन भी भूख को खत्म कर देता है, जिससे शरीर कमजोर होने लगता है और वजन में भारी गिरावट देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें - Alert: गले पर परफ्यूम लगाते हैं तो हो जाएं सावधान, कहीं जानलेवा न बन जाए ये छोटी सी आदत?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंसर के कारण भी वजन में आ सकती है अचानक गिरावट - फोटो : Adobe Stock
संकेतों को पहचानना है जरूरी
वजन का अचानक गिरना कैंसर जैसी घातक बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकता है, विशेषकर अगर इसके साथ रात में पसीना और बुखार आए। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही महंगी पड़ सकती है। अगर आपका भी बिना प्रयास के वजन कम हो रहा है, तो तुरंत फुल बॉडी चेकअप करवाएं। ध्यान रखें प्रारंभिक अवस्था में निदान ही किसी भी गंभीर बीमारी के सफल उपचार की सबसे पहली और बड़ी कुंजी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें