धनिया की पत्तियां खाने से क्या होता है?
- फोटो : Freepik.com
धनिया के इन फायदों को भी जानिए
आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, धनिया के पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे अधिक मात्रा में सवेन करें। आप इसे दाल सब्जी में डालकर सेवन कर सकते हैं। पराठा बनाते समय आटे में मिलाकर या चटनी बनाकर सेवन भी कर सकते हैं। हरा धनिया न सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती है, बल्कि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
- धनिया में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है।
- धनिया का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है।
- धनिया का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच की समस्या दूर होती है।
- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए धनिया फायदेमंद माना जाता है। धनिया में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटमिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बोन डेन्सिटी बढ़ाते हैं और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाते हैं।
-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।