Typhoid Season Alert: बारिश का मौसम लगभग खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में टाइफाइड के मामले लगातार बढ़ेंगे। ऐसा क्यों होता है, आइए इस लेख में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद क्यों बढ़ता है टाइफाइड का खतरा?
- फोटो : AI
Typhoid Season Alert: बारिश के मौसम के बाद साफ-सफाई और खान-पान को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी टाइफाइड जैसी बीमारी का खतरा बढ़ा सकती है। इस दौरान दूषित पानी और संक्रमित भोजन संक्रमण का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे में टाइफाइड के लक्षणों को समय रहते पहचानना और सही सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण को गंभीर होने से रोका जा सके।
हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि टाइफाइड से बचाव के लिए सुरक्षित पानी का सेवन और स्वच्छ खान-पान की आदतें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आइए जानते हैं टाइफाइड क्यों फैलता है, इसके प्रमुख लक्षण क्या हैं और दूषित पानी से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के बाद क्यों बढ़ता है टाइफाइड का खतरा?
- फोटो : AI
बारिश के बाद टाइफाइड का खतरा क्यों बढ़ सकता है?
बारिश के दौरान जलभराव और सीवेज सिस्टम प्रभावित होने पर गंदा पानी पीने के पानी के स्रोतों तक पहुंच सकता है। यदि संक्रमित व्यक्ति के मल से दूषित पानी या भोजन किसी व्यक्ति तक पहुंचता है, तो टाइफाइड का संक्रमण हो सकता है। खराब स्वच्छता और हाथों की सही सफाई न होना भी इसके प्रसार में भूमिका निभा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के बाद क्यों बढ़ता है टाइफाइड का खतरा?
- फोटो : AI
टाइफाइड के प्रमुख लक्षण
टाइफाइड में लगातार या लंबे समय तक रहने वाला बुखार प्रमुख लक्षणों में शामिल है। इसके साथ कमजोरी, सिरदर्द, पेट दर्द, भूख कम लगना और दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लक्षण व्यक्ति-व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। लगातार बुखार या अन्य गंभीर लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
4 of 5
बारिश के बाद क्यों बढ़ता है टाइफाइड का खतरा?
- फोटो : AI
दूषित पानी से कैसे बचें?
पीने के लिए साफ और सुरक्षित पानी का इस्तेमाल करें।
पानी की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो उसे उबालकर या सुरक्षित तरीके से ट्रीट करके पिएं।
खाना खाने और टॉयलेट इस्तेमाल करने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह धोएं।
खुले में बिकने वाले कटे फल, अस्वच्छ भोजन और संदिग्ध पानी से बनी चीजों से बचें।
घर में पीने के पानी को ढककर रखें और साफ बर्तन का इस्तेमाल करें।
बारिश के बाद क्यों बढ़ता है टाइफाइड का खतरा?
- फोटो : AI
टाइफाइड से बचाव में स्वच्छता क्यों जरूरी?
टाइफाइड की रोकथाम में सुरक्षित पानी, स्वच्छ भोजन और हाथों की साफ-सफाई महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा टाइफाइड से बचाव के लिए उपलब्ध वैक्सीन के बारे में डॉक्टर से सलाह ली जा सकती है, खासकर उन क्षेत्रों या परिस्थितियों में जहां संक्रमण का जोखिम अधिक हो।
---------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।