बारिश के दिनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी सेहत को लेकर ज्यादा अलर्ट हो जाने की सलाह देते हैं। मानसून के दौरान मच्छरों और खान-पान की गड़बड़ी के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। यही कारण है कि इन दिनों अस्पतालों में तेज बुखार, शरीर दर्द, पेट दर्द, उल्टी की शिकायत वाले मरीज ज्यादा देखे जाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बारिश के दिनों में डेंगू-टाइफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। हालांकि समस्या यह है कि डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियों के लक्षण बिल्कुल एक जैसे होते हैं, जिसके कारण समय पर बीमारी का सही निदान नहीं हो पाता है।
डॉक्टर कहते हैं, मानसून के दौरान यदि तेज बुखार दो दिन से अधिक बना रहे, पेट में लगातार दर्द हो, उल्टी-दस्त या चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं कि तेज बुखार में कैसे पता किया जाए कि आपको टाइफाइड है या फिर डेंगू?