भारतीय जीवनशैली में सदियों से आयुर्वेद एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। कई सारी औषधियों और जड़ी-बूटियों को बेहतर सेहत के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। आयुर्वेद में तुलसी ऐसी ही एक दिव्य औषधि है जो कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार मानी जाती है। तुलसी की पत्तियां, आसानी से उपलब्ध होती हैं और सेहत के लिए इन्हें विशेष लाभदायक माना जाता है। अब तक हुए कई अध्ययनों में तुलसी को लिवर, त्वचा, किडनी जैसे अंगों को विभिन्न संक्रमणों और रोगों से बचाने में प्रभावी पाया गया है।
कोरोना के इस दौर में काढ़े में तुलसी की पत्तियों को मिलाकर इसका सेवन करना भी काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें शक्तिशाली ऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में भी मदद कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में तुलसी से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।