बरसात के इस मौसम में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का जोखिम काफी अधिक होता है। फ्लू-त्वचा में संक्रमण की समस्या इन दिनों में काफी आम है। डॉक्टर कहते हैं, नम वातावरण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के बढ़ने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनके इस मौसम में बीमार होने का जोखिम अधिक हो सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि एक बेहद आसान उपाय से आप इसके जोखिमों को कम कर सकते हैं?
हमारे घरों में या आसपास एक ऐसी कारगर और अतिप्रभावी एंटीमाइक्रोबियल औषधि सहजता से उपलब्ध होती है, जिससे संक्रमण के जोखिमों को कई गुना तक कम किया जा सकता है। वह कारगर औषधि है- तुलसी। तुलसी से होने वाले फायदों को जानने के लिए किए गए अध्ययनों में इसके काफी असरदार प्रभावों के बारे में पता चलता है।