फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: मानसून में संक्रामक रोगों से बचे रहना है तो जान लीजिए इसका उपाय, तनाव-शुगर भी रहेगा कंट्रोल

Sat, 19 Jul 2025 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मानसून के मौसम में कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा रहता है जो गंभीर संक्रामक रोगों का कारण बन सकते हैं। इनसे बचे रहने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 4
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock photos
मानसून के दिनों में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। नमी वाले इस मौसम में कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा रहता है जो गंभीर संक्रामक रोगों का कारण बन सकते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में तुलसी का काढ़ा पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

तुलसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे भारतीय पारंपरिक चिकित्सा में विशेष स्थान प्राप्त है। मानसून के दौरान संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और तुलसी का काढ़ा इनसे बचाव में सहायक हो सकती है।

अध्ययनों में तुलसी की पत्तियों और इसके अर्क को सेहत के लिए बहुत लाभप्रद पाया गया है। इसमें विटामिन-ए और सी के साथ कैल्शियम, जिंक, आयरन पाया जाता है जिसकी हमारे शरीर को नियमित आवश्यकता होती है। आपको फ्लू जैसे संक्रामक रोगों से बचाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक के लिए इसे फायदेमंद पाया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
तुलसी का काढ़ा पीने के लाभ - फोटो : Adobe stock
कैसे बनाएं काढ़ा?

तुलसी का काढ़ा बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक पैन में 2 कप पानी उबालें। इसमें तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च, और लौंग डालें। इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें, जब तक कि पानी आधा न हो जाए। अब इसे छानकर कप में निकालें और स्वादानुसार शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 

तुलसी का काढ़ा मानसून में रोजाना पीने से आप स्वस्थ और संक्रमण मुक्त रह सकते हैं। हालांकि, यदि आपको किसी विशेष प्रकार की स्वास्थ्य समस्या है या आप गर्भवती हैं, तो इसके सेवन करने से पहले किसी चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन

3 of 4
ब्ल़ड शुगर कंट्रोल करने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
शुगर और हार्ट के रोगियों के लिए लाभकारी

शुगर-कोलेस्ट्रॉल दोनों ही समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बढ़े हुए ब्लड शुगर का स्तर आंखों, तंत्रिकाओं से लेकर हृदय की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता है, वहीं हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय रोग-हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है, इसे कंट्रोल में रखना जरूरी है। तुलसी की पत्तियों का सेवन या इससे तैयार काढ़ा पीना इन दोनों स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में मददगार है।

दूर रहती है चिंता-तनाव
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया दैनिक आहार में तुलसी को शामिल करके इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तुलसी की चाय, इसकी पत्तियों या अर्क का सेवन करके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। तुलसी का काढ़ा एक प्राकृतिक एडेप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर को तनाव और चिंता से निपटने में मदद करती है। यह मानसिक शांति और संतुलन को बढ़ाने के लिए भी सहायक है। स्ट्रेस की समस्या से परेशान लोगों को भी काढ़ा पीने से लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
इम्युनिटी सिस्टम को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Freepik.com
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। तुलसी का काढ़ा श्वसन तंत्र को साफ करता है और बलगम को कम करने में मदद करता है। ऐसे में इसके सेवन से सर्दी, खांसी, और गले की खराश जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

तुलसी में मौजूद प्राकृतिक एंटीबायोटिक गुण मानसून में फैलने वाले सामान्य संक्रमणों से भी आपको सुरक्षित रखने में सहायक है।



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें