फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू उपायों से करें फटी एड़ियों का उपचार

Fri, 06 Nov 2020 11:45 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
मौसम परिवर्तन के साथ ही त्वचा में भी परिवर्तन होने लगते हैं। त्वचा शुष्क होने लगती है। ठंड की शुरुआत के साथ ही अधिकतर लोगों की एड़ियां फटने लगती है। कहने को तो यह बहुत छोटी सी समस्या है लेकिन एड़ियों का फटना वाकई पीड़ादायी है। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिला, पुरुष एड़ियां सभी की फटती है, कुछ लोगों को तो एड़ियों से खून निकलने लगता है। लेकिन थोड़ा बहुत ध्यान रखकर जहां एड़ियों को फटने से बचाया जा सकता है, वहीं कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इन्हें जल्द से जल्द सुधारा भी जा सकता है। अगली स्लाइड्स में देखें, किन घरेलू उपायों को अपनाने से फटी एड़ियों की समस्या से मिल जाती है निजात।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
एलोवेरा जेल
फटी एड़ियों को गुनगुने पानी की एक बाल्टी में डालकर रखें। थोड़ी देर बाद उन्हें साफ कर लें। फिर जहां से भी एड़ी कट रही है, उतने स्थान पर अच्छे से एलोवेरा जेल लगा लें। जेल जब थोड़ा सूख जाए तो मोजे पहनकर सो जाएं। दो- तीन दिन तक ऐसा करने से एड़ी ठीक हो जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-ई
फटी एड़ी पर विटामिन-ई के कैप्सूल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन-ई के कैप्सूल किसी भी मेडिकल स्टोर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। इनमें हाइड्रेटिंग गुण मौजूद होते हैं, जिससे कि शुष्क त्वचा को नमी मिलती है। विटामिन- ई के कैप्सूल लगाने के बाद बहुत जरूरी है कि एड़ी को धूल से बचाया जाए।
 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू, नमक, ग्लिसरीन, गुलाबजल
यह बहुत पुराना और असरदार तरीका है। नींबू का रस, हल्का सा नमक, ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिला लें। पैरों को गुनगुने पानी से धोने के बाद इस मिश्रण को हल्के हाथों से फटी एड़ियों पर लगाकर, पैरों को खुला रखकर सो जाएं। सवेरे तक आप खुद ही परिवर्तन देख पाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
तिल का तेल
रोज रात को सोने से पहले 4-5 बूंद तिल का तेल एड़ियों पर नियम से लगाएं। तिल के तेल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो कि घाव भरने में सहायता करते हैं। इसे लगाने का एक फायदा यह भी है कि फटी एड़ियों से चलने के दौरान एड़ियों में जो दर्द उठता है,वह भी खत्म हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
नारियल तेल
नारियल तेल सभी घरों में आसानी से उपलब्ध होता है। रात के समय सोने से पूर्व फटी एड़ियों को गीले कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें, फिर और कोशिश करें कि 6-7 घंटे जमीन पर पांव न रखें। उसके बाद फटे हुए स्थान पर नारियल तेल से मालिश करें। यह मॉइश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को मुलायम बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें