प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, जब शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी हो जाती है तो हमारे सिर की कोशिकाएं बेजान होने लगती है, जिसके बाद ये मृत कोशिकाएं धीरे-धीरे रूसी के रूप में हमारे सिर के बालों पर नजर आने लगती है। ऐसे में हम कई तरह के शैंपू वगैरह का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी ये रूसी कम नहीं होती। ऐसे में आप लेमनग्रास तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और ये रोगाणुरोधी भी होता है, और साथ ही ये रूसी को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है।