त्रिफला सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। वर्षों से त्रिफला का इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों के रोकथाम के लिए किया जाता रहा है। त्रिफला को आंवला, बहेड़ा और हरड़ को एक समान मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। यह पाचन तंत्र से लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तक के लिए बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में त्रिफला को हर मर्ज की दवा बताया गया है। यह मोटापे से लेकर आंखों तक के रोग के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं त्रिफला के फायदे...