फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा जिम करने से घटती है फर्टिलिटी, ये रहे दूसरे कारण

Mon, 30 May 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
वुमेन - फोटो : getty
ज्योंं ज्यों हम बिजी हो रहे हैं, त्यों त्यों हमारी फर्टिलिटी खत्म होती जा रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में महिलाओं की फर्टिलिटी 20 से 30 फीसदी घटी है। क्या हैं इसके कारण। 
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

2 of 9
वुमेन - फोटो : getty
ज्यादा या कम वजन होना-

किसी भी महिला के एक उम्र के बाद जयादा या कम वजन होने से उसकी प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है। यह शरीर में होरमोनल बैलेंस को बिगाड़ देती है जिससे प्रेगनेंसी के समय स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चे पर भी बुरा असर पड़ सकता है या फिर प्रजनन क्षमता पर इसका सीधा असर हो सकता है। 
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

3 of 9
वुमेन - फोटो : getty
स्ट्रेस या डिप्रेशन- 

इस समय खराब सेहत की सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस या डिप्रेशन है। खासकर यह महिलाओं में ज्यादा देखा जाता है। कामकाजी महिलाएं इसका ज्यादा शिकार होती हैं। ऑफिस और घर दोनों को संभालने में पेरशानी होती है। ज्यादा स्ट्रेस या डिप्रेशन होने से होरमोन में कई बदलाव आ जाते हैं जिससे खून की कमी भी हो सकती है जो कि प्रजनन के लिए हानिकारक है।

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

4 of 9
वुमेन - फोटो : getty
जिम जाना या ज्यादा एक्सरसाइज करना-

आज की अधिकतर महिलाएं अपने फिगर को फिट रखने के लिए रेगुलर जिम जाती हैं या फिर एक्सरसाइज करती हैं। आपको बता दें कि रेगुलर ऐसा करना आपकी प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। जिम में जाकर वर्कआउट करने से शरीर से काफी एनर्जी बाहर निकलती है। प्रजनन के लिए इस एनर्जी की काफी जरूरत होती है।
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

5 of 9
वुमेन - फोटो : getty
ज्यादा कॉफी पीने से-

कॉफी पीना अधिकतर लोगों का शौक होता है लेकिन महिलाओं का ज्यादा कॉफी पीना प्रजनन के लिए खतरनाक हो सकता है। कॉफी में मौजूद कैफीन महिलाओं की प्रजनन क्षमता को कम कर देता है। 
 
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

6 of 9
वुमेन - फोटो : getty
अधिक चॉकलेट खाना-

चॉकलेट तो हर उम्र की महिला को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चॉकलेट खाने से महिलाओं की प्रजनन क्षमता कम हो जाती है। 
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

7 of 9
वुमेन - फोटो : getty
सिगरेट पीने से- 

महिलाओं का सिगरेट पीना उनकी प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। सिगरेट से करीब 2000 प्रकार के कैमिकल्स निकलते हैं जो शरीर को हानि पहुंचाते हैं और शरीर में होरमोन रिलीज होने की मात्रा को भी कम करता है। 

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

8 of 9
वुमेन - फोटो : getty
शराब ज्यादा पीना-

महिलाओं के लिए शराब पीना ही खतरनाक होता है। शराब महिलाओं में न सिर्फ प्रजनन की क्षमता को कम करता है बल्कि गर्भ में बच्चे को भी नुकसान पहुंचाता है। 
विज्ञापन

महिलाओं की फर्टीलिटी के लिए खतरनाक हो सकती हैं ये चीजें, ध्यान दें

9 of 9
वुमेन - फोटो : getty
अधिक उम्र में शादी-

ज्यादा उम्र में शादी करने से महिलाओं को प्रजनन करने में असुविधा होता है। उन्हें कई शारीरिक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। 30 से 35 साल की महिलाओं में काफी कम मात्रा में होरमोन रिलीज होता है जो प्रजनन की क्षमता को कम कर देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें