फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में ज्यादा सोना स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक, हो सकती है ये बीमारी

Fri, 04 Dec 2020 06:01 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी का मौसम है ऐसे में मन करता है कि बस रजाई से बाहर ही न निकलें। ज्यादातर लोग सर्दियों में सुबह देर तक सोते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में ये आदत आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए सर्दियों हो या गर्मियां अपनी दिनचर्या को सही रखना बहुत जरूरी होता है। कई शोधो में इस बात को माना जा चुका है कि 6 से 8 घंटे की नींद लेना ही स्वास्थय के लिहाज से सही रहता है। इससे ज्यादा नींद लेना आपको कई बड़ी बीमारियों से ग्रस्त कर सकता है। जानते हैं देर तक सोने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा सोने से न सिर्फ दिल संबंधित बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है बल्कि समय से पहले मृत्यु होने की संभावना भी बढ़ जाती है।  
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोध के मुताबिक लोगों के खान-पान, दिनचर्या और उनके सोने के समय आदि के आधार पर पाया गया है कि ज्यादा अल्कोहल, धुम्रपान का सेवन, गलत फिजिकल एक्टीविटी और 8 घंटो से ज्यादा सोने के कारण ''हार्ट अटैक और स्ट्रोक'' का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इस शोध में कई देशों के अलग-अलग आय के लोगों को शामिल किया गया था। इसलिए व्यक्ति को स्वस्थ रहने और गंभीर बीमारियों से बचने के लिए एक सही दिनचर्या का पालन करना बहुत आवश्यक होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी सेहत के लिए एक व्यक्ति को भरपूर नींद लेना जरूरी होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा सोना कई बीमारियों को बढ़ावा देता है। जिसकी वजह से दिल की बीमारी समेत व्यक्ति की मृत्यु होने की संभावना भी 41 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं। जिसके कारण समय से पहले मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपने सोने और जागने की आदत को सही रखना चाहिए। ज्यादा सोने के कारण हमारी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो जाती है, जिसके कारण हम एक दुरुस्त दिनचर्या का पालन नहीं कर पाते हैं। परिणाम स्वरूप हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें