फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा नींबू के प्रयोग से हो सकती है यूरीन की समस्या, और भी हैं नुकसान

Wed, 05 Oct 2016 10:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अक्सर लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू के रस का प्रयोग करते हैं। लेकिन इससे शरीर में मौजूद कई सारे पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। जिससे कमजोरी महसूस होने लगती हैं तो ऐसे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Getty Images
जब आप भोजन में नींबू के रस का प्रयोग करते हैं तो इससे दांतों की ऊपरी परत को नुकसान होता है। इस समस्या से बचने के लिए जब भी नींबू से बनी कोई ड्रिंक पिएं तो स्ट्रा की मदद लें। इससे नींबू दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की समस्या है तो नींबू के रस का ज्यादा प्रयोग ना करें इससे एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।

4 of 6
नींबू के रस का जरूरत से ज्यादा प्रयोग सीने में जलन की समस्या पैदा करता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Getty Images
नींबू पानी के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे शरीर में यूरीन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। नींबू का रस किडनी में यूरीन की मात्रा को बढ़ाने लगता हैं जिससे शरीर से सोडियम और पानी निकलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : getty images
अगर आप जरूरत से ज्यादा नींबू पानी पीते हैं तो उससे पेट खराब हो सकता है। नींबू एसिड का स्तर बनाए रखता है जिससे भोजन आसानी से पच जाता है। लेकिन यह जरूरी नही है कि हर बार फायदेमंद हो। अगर इसका स्तर बढ़ गया तो इससे पेट में दर्द भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें