जीभ के रंग में बदलाव
- फोटो : freepik.com
जीभ के रंग में बदलाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण आपकी जीभ पर भी नजर आ सकते हैं। अगर आपकी जीभ के रंग में कुछ भी अप्रत्याशित बदलाव नजर आ रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ये संक्रामक रोग, विटामिन्स की कमी, डायबिटीज, शरीर में ऑक्सीजन की कमी सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है।
इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से न सिर्फ जीभ की अच्छे से साफ-सफाई करें, साथ ही जीभ के रंग में नजर आने वाले किसी भी परिवर्तन पर गंभीरता से ध्यान दें।