आलू में सबसे कम वसा
- फोटो : Istock
आलू में पाए जाने वाले पोषक तत्व
लगभग हर सब्जी में आलू का इस्तेमाल होता है। आलू में पोटेशियम, कैल्शियम, लोहा और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आलू में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पाचन को ठीक रखने के लिए जरूरी स्टार्च उबले आलू में पाया जाता है। आलू के सेवन से जल्द ऊर्जा मिलती है। आलू में प्रोटीन और वसा बहुत कम मात्रा में होता है लेकिन कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है।