फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सेहत के लिए लाभकारी है गुड़ की चाय, इन समस्याओं को करती है दूर

Thu, 05 Jan 2023 10:09 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गुड़ की चाय - फोटो : Istock
Health Tips Jaggery Tea Benefits : सेहत के लिए पौष्टिक आहार जितना फायदेमंद है, उतना ही कुछ चीजों का सेवन नुकसानदायक भी है। भारत में चाय का सेवन बहुत अधिक मात्रा में होता है। लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है। वहीं सर्दियों में चाय की खपत बढ़ जाती है। लोग सर्दी में गर्माहट पाने के लिए दिनभर में कई बार चाय पीते हैं। हालांकि चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ चाय के अधिक सेवन से परहेज की हिदायत देते हैं। लेकिन अगर आपको चाय पीना ही है,तो गुड़ की चाय सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। गुड़ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। गुड़ में भरपूर प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए भी गुड़ फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि गुड़ की चाय पीने से क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन में फायदेमंद गुड़ की चाय - फोटो : pixa
पाचन तंत्र मजबूत होता है

चीनी की जगह गुड़ मिलाकर तैयार की गई चाय पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसका नियमित सेवन कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से बचाव करता है और पाचन को दुरुस्त करता है.
विज्ञापन

3 of 5
गुड़ की चाय से खून की कमी दूर होती है - फोटो : iStock
एनीमिया

जिन लोगों को शरीर में खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें गुड़ की चाय पीनी चाहिए। गुड़ से बनी चाय में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। जिसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है। खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ की चाय का नियमित सेवन कर सकते हैं।

4 of 5
वजन कम करने के लिए करें गुड़ की चाय का सेवन - फोटो : pixa
वजन घटाने के लिए

जो लोग पतले दिखने के लिए वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें चाय के सेवन से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। चाय में मौजूद चीनी का सेवन शरीर का फैट बढ़ाता है। हालांकि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गुड़ की चाय फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरदर्द में लाभकारी गुड़ की चाय - फोटो : iStock
माइग्रेन से राहत

अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है और अक्सर सिरदर्द रहता है तो गुड़ की चाय का सेवन नियमित तौर पर शुरू कर दें। गुड़ में पाए जाने वाले पोषण तत्व माइग्रेन की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें