फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, समझो चर्बी गायब

Wed, 13 Dec 2017 09:41 AM IST
ऊर्जा डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोटापे के कारणों को समझना काफी जटिल काम है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें आहार की आदतें, धूम्रपान, कई बीमारियां जैसे थायरॉइड, मधुमेह, आनुवंशिक और चयापचय जैसे कारक शामिल होते हैं। सिर्फ व्यायाम करने से ही वजन कम नहीं किया जा सकता है। इसके लिए एक अच्छी आहार योजना बनाने की भी जरूरत होती है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें आहार में शामिल करके, आप अपना वजन कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पनीर- पनीर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। प्रति 100 ग्राम पनीर में 338 कैलोरी पाई जाती है।
अंडा- अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है। इसमें लगभग वे सभी विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। नाश्ते के समय अंडे का सेवन करने से भूख लंबे समय तक के लिए मिट जाती है। ऐसे में आप अधिक कैलोरी के सेवन से बचे रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मूंग दाल- इसे 'ग्रीन ग्राम' भी कहते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। एक कटोरा अंकुरित मूंग को सलाद में मिक्स करके खाने से आप खुद को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं। एक कप अंकुरित मूंग में 26 कैलोरी होती है।

4 of 5
संतरा- विटामिन सी और फाइबर से भरपूर एक संतरे में कैलोरी न के बराबर होती है। इसे खाएं या जूस पिएं, वजन नहीं बढ़ेगा।
हल्दी- भारतीय पकवान हल्दी के बिना अधूरा है। इसमें मौजूद 'कर्क्यूमिन' नामक तत्व शरीर में मौजूद ऊत्तकों से वसा को कम करता है, जिससे वजन कम होती है। एक चम्मच हल्दी में आठ कैलोरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बादाम- काम के बीच भूख लग जाए, तो एक मुट्ठी बादाम भूख मिटा सकती है। बादाम में प्रोटीन, फॉलिक एसिड, विटामिन ई, फाइबर होता है और रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित रखता है। एक बादाम में सात कैलोरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें