Ways to Stay Hydrated in Winter: आमतौर पर लोग मानते हैं कि डिहाइड्रेशन सिर्फ गर्मियों की समस्या है, लेकिन सच यह है कि यह परेशानी सर्दियां में भी हो सकती है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि डिहाइड्रेशन की समस्या ठंड में उतनी ही खतरनाक होती हैं, जितनी गर्मी के मौसम में होती है। अक्सर ठंड के कारण हमें प्यास कम लगती है, पसीना कम आता है, और हम पानी पीना कम कर देते हैं।
इस वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जो थकान, सिरदर्द, रूखी त्वचा और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है। सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए सादा पानी के साथ आप कुछ ऐसे तरल पदार्थों और खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं जो आपको न सिर्फ हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करेंगे। अच्छी बात यह है कि प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें दी हैं जिनका सेवन करके हम ठंड में भी खुद को आसानी से हाइड्रेटेड रख सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ बेहतरीन विकल्पों के बारे में जानते हैं।