भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली में तनाव होना आम बात है। कभी काम का लोड तो कभी निजी समस्या, तनाव की कई वजहें होती है। इस तनाव के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है। यहां तक कि यही तनाव आगे अवसाद का रूप ले सकता है। तनाव के चलते पुरुषों की यौन इच्छा भी प्रभावित हो जाती है। यौन इच्छा में कमी के कारण व्यक्ति के शादीशुदा जीवन में भी अड़चने आने लगती है। ऐसे में यौन इच्छा को बढ़ाने वाली औषधि के सेवन की सलाह दी जाती है। आर्युवेद में इसके लिए अश्वगंधा खाने की सलाह दी गई है। अश्वगंधा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है और यौन इच्छा को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: