Medically reviewed by-
डॉ योगेश मोहन
(वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट)
लखनऊ
हृदय रोग विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभार में हर साल लाखों लोगों की मौत हृदय रोगों के कारण हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से हमारे जीवनशैली में बदलाव आया है, उसे इस समस्या के मुख्य कारण के रूप में देखा जा सकता है। धूम्रपान, शराब और शरीरिक निष्क्रियता ने तमाम तरह की दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा दिया है। आलम यह है कि बेहद कम उम्र में ही अब लोग गंभीर रूप से इन बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। गंभीर मामलों में कम उम्र में हार्ट अटैक जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जो जानलेवा भी हो सकती हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ऐसे ही हार्ट अटैक के कारण हो गई थी।
हृदय रोग विशेषज्ञों की मानें को आनुवंशिक कारणों के साथ, रक्त वाहिकाओं के संकुचित होने और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण हृदय रोग की समस्याएं तेजी से बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। इसके अलावा रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा धमनियों में प्लाक के निर्माण का कारण बनती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि धमनियों में प्लाक के निर्माण को कैसे कम करके हृदय रोगों से सुरक्षित रहा जा सकता है?