फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र ढाई मिनट में घटेगा वजन! मजाक नहीं सच्चाई है जनाब

Fri, 05 Aug 2016 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
अगर आपको ये मजाक लग रहा है तो हम आपको बता दें कि ये मजाक नहीं बल्कि बकायदा रिसर्च की हुई चीज है।

अगर आप घंटों घंटों तक एक्सरसाइज करके भी वजन घटाने में फेल हो गए हैं तो ये फ्री का नुस्खा भी आजमा कर देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 5
ब्रिटेन की आर्बीडीन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता स्टुअर्ट ग्रे ने रिसर्च के बाद ये दावा किया है कि मात्र ढाई मिनट में वजन कम किया जा सकता है।

ग्रे ने किसी रॉकेट साइंस की मदद से नहीं बल्कि आम लोगों की जीवनशैली पर थोड़ी सी कसरत का प्रयोग करके ये साबित करना चाहा है जिसे मान्यता भी मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
ग्रे ने 18 से 35 साल के लोगों का एक समूह बनाया और उन्हें जोर से भागने, पैदल चलने और साइकिल चलाने को कहा। 

ये सभी एक्सरसाइज सामान्य तौर पर होने वाले वार्मअप की तरह करनी थी।

4 of 5
इतना करने के बाद इन्होंने उन्हें 30 सेकेंड तक कठिन एक्सरसाइज करने को दिया गया। जब वो लोग थक कर चूर हो गए तो 4 मिनट का विश्राम दिया उसके बाद उन्हें फिर से एक्सरसाइज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस समूह ने 20 मिनट में ढाई मिनट ही एक्सरसाइज की और बाकी समय विश्राम किया। इसके बाद भी जब इनका वजन नापा गया तो इनका वजन पहले के मुकाबले कम था।  

वहीं दूसरी तरफ एक और समूह को लंबी एक्सरसाइज और कम आराम का लक्ष्य दिया गया जिसका परिणाम इससे बेहतर नहीं निकला।

इस रिसर्च के आधार पर ग्रे ये बताने में सफल हो पाएं हैं कि महज कुछ मिनटों की कसरत से भी वजन कम करने में सफलता पाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें