फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: क्या आप भी दिनभर महसूस करते हैं थकान? इन तीन चीजों के सेवन से मिलेगा लाभ

Sun, 02 Jan 2022 11:56 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
थकान को कैसे कम करें? - फोटो : istock
घर या ऑफिस के काम के कारण थकान महसूस होना स्वाभाविक है। दिनभर की मेहनत के बाद शरीर पूरी तरह से आराम और अच्छी नींद चाहता है, पर क्या अच्छी नींद लेने के बाद भी बिना किसी कारण के आप थकान महसूस करते रहते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की समस्याओं का मतलब शरीर में कुछ गड़बड़ चल रहा है। लगातार थकान बने रहने का मतलब है कि आपका भोजन सुनियोजित नहीं है और आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व और ऊर्जा प्रदान करने में असमर्थ है। ऐसे में भोजन और जीवनशैली में बदलाव करना आवश्यक हो जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, थकान और कमजोरी की समस्या से बचे रहने के लिए भोजन में पोषक तत्वों से युक्त चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनको आहार में शामिल करके शरीर की ऊर्जा को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
हरी सब्जियां खाने के फायदे - फोटो : Pixabay
हरी पत्तेदार सब्जियां और पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों और साग को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। यह खनिजों और विटामिनों से भरा हुआ होता है जो शरीर में उर्जा के स्तर तो बेहतर बनाए रखने में सहायक है। इसमें भी पालक का सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है। पालक में आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसकी शरीर में कमी के कारण थकान की समस्या हो सकती है। आयरन की कम मात्रा के कारण मस्तिष्क की कोशिकाओं में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप कमजोरी बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 4
केला खाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
रोज खाइए केला
शरीर की कमजोरी और थकान की समस्या से बचे रहने के लिए रोजाना केला खाना भी फायदेमंद माना जाता है। केले को पोटैशियम, प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यही वजह है कि व्यायाम से पहले और बाद में केला खाने की सलाह दी जाती है। केला में तीन नेचुरल शगर- सुक्रोज, फ्रुक्टोज और ग्लूकोज होते हैं, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट का भी एक अच्छा स्रोत है, यह मैक्रोन्यूट्रिएंट आपकी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।
विज्ञापन

4 of 4
खजूर खाने के फायदे - फोटो : iStock
खजूर खाना है सेहत के लिए लाभदायक
रोजाना सिर्फ 2-3 खजूर खाना भी आपको ऊर्जावान और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में फायदेमंद हो सकता है। खजूर, फाइबर से भी भरे हुए होते हैं जो आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने में सहायक माने जाते हैं। खजूर में पैंटोथेनिक एसिड, फोलेट और नियासिन जैसे विटामिन्स होते हैं, जो भोजन को ऊर्जा में बदलने वाली मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को बढ़ावा दे सकते हैं। यह आसानी से थकान और कमजोरी से लड़ने में मदद कर सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें