फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे में अगर ये तनाव कंट्रोल ना करें तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Fri, 04 Mar 2016 01:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षा - फोटो : getty images
परीक्षाओें के समय नींद ना पूरी हो रही हो या फिर सुबह उठने में दिक्त हो रही है। हर समय थकावट बनी रहती हो, चीजें भूल जा रहे हैं, भूख ना लगें, सिर में दर्द रहे या फिर देखने में दिक्कत हो रही हो फिर चक्कर आ रहा हो तो ये सब परीक्षाओं का तनाव है।

इस बात को समझना जरुरी है कि कब ज्यादा तनाव होता है। पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेकर किसी अच्छे दोस्त के साथ थोड़ी देर बात कर लें।
 
विज्ञापन

परीक्षा

2 of 4
परीक्षा - फोटो : getty images
अपने साथी दोस्तों के साथ खुद की तुलना करने से बचें। उसने इतने चैप्टर पढ़ लिए और मेरे तो अभी यही चैप्टर ही नहीं हुआ। ये तरीके सबसे ज्यादा तनाव को बढ़ावा देते हैं। अपने लिए खुद के हिसाब से एक टाइम टेबल बनाएं और उसे फॉलो करें। 

इस समय का खानपान सबसे अहम भूमिका निभाता है। सुबह का नाश्ता, खूब सारे फल और सब्जियों का सेवन तनाव से बचाएंगे और एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है।
 
विज्ञापन

परीक्षा

3 of 4
परीक्षा - फोटो : getty images
8 घंटे की नींद तो इस समय में सबसे जरुरी है। अपनी पढ़ाई के बाद किताबे किनारे रखकर सो जाएं बजाए कि वहां भी पढ़ाई और परीक्षा के ख्यालों में खोए रहें।

अपने टाइम टेबल में थोड़ी देर के लिए कसरत को भी शामिल करें। ये दिमाग को तनावमुक्त करने का सबसे असरदार तरीका है।
 
विज्ञापन

परीक्षा

4 of 4
परीक्षा - फोटो : getty images
तनाव दूर करने के लिए जो लोग शराब और सिगरेट का प्रयोग करते हैं वो तो इससे कोसों दूर रहे। ये तनाव को कम करने के बजाए और बढ़ा देगा और मानसिक सेहत पर भी असर डालेगा।

अगर परीक्षा के समय पैनिक कर रहे हैं तो थोड़ी देर शांत बैठे और गहरी सांस ले।

एक जरुरी बात परीक्षा के बाद कई लोग एक्जाम पेपर के बारे में चर्चा करते हैं। वास्तव में ये तरीका सही नहीं है। आपने जो लिख दिया अब उसे वापस जाकर सही नहीं कर सकते। बस बेवजह तनाव होगा। इससे  बेहतर है कि पुराने पर चर्चा करके समय गंवाने से ज्यादा जरुरी है कि अगली परीक्षा की तैयारी करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें